वेस्ट यूपी में ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि ऑनलाइन ठगी के अधिकांश सरगना नक्सली इलाकों में बैठे हैं। जहां से उनका बड़ा नेटवर्क चलता है। मेरठ में करीब 225 ऐसी शिकायत आना बताया गया है, जिसमें नक्सली इलाकों से कॉल आई है। जहां से पैसा वापस आना संभव नहीं है।
साइबर सेल में ऑनलाइन ठगी की रोजाना औसतन चार से पांच शिकायत आती हैं। फोन पर कॉल करके एटीएम नंबर या फिर अकाउंट की जानकारी लेकर पैसा निकाल लेते है। जिसमें अधिकांश लोगों के पैसे वापस नहीं आते। साइबर सेल में आने वाली शिकायतों की बारीकी से जांच कराई गई। जिसमें खुलासा हुआ कि अब नक्सली इलाके से अधिकांश कॉल आती और वहां से बैठे लोग अकाउंट से पैसा ट्रांसफर कर लेते है।