फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! ठंड बढ़ते ही बढ़ने लगे हैं हादसे, रात में सफर करने के बरतें सतर्कता

Thu, 17 Dec 2020 01:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। रात में सफर करने के अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है। मौसम ने करवट ली है और ठंड बढ़ने के साथ ही कोहरा छाने लगा है। ऐसे में जरा सी लापरवाही जीवन को मुश्किल में डाल सकती है। आंकड़े भी हादसे बढ़ने की ओर इशारा कर रहे हैं। इसलिए सड़क पर निकलते वक्त यातायात नियमों अवश्य का ध्यान रखें।
विज्ञापन

दिसंबर में ठंड असर दिखाने लगी है। बीते 15 दिनों में हादसे बढ़े हैं। इनमें से अधिकतर हादसे रात में हुए हैं। कहीं इसकी वजह विजिबिलटी बताई तो कहीं खराब रास्ते। आने वाले दिनों में कोहरा और घना होने के आसार हैं। इसलिए सड़क पर चलते समय संयम से काम लेना जरूरी होगा। यातायात नियमों का पालन कर सफर को आसान एवं सुरक्षित बनाया जा सकता है।

पिछले कुछ दिनों में हुए सड़क हादसे
11 दिसंबर को सरधना रोड पर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर।
11 दिसंबर को कंकरखेड़ा बाईपास पर दो कारों की भिड़ंत।
12 दिसंबर की रात सरधना क्षेत्र में खड़े ट्रक में पीछे से घुसी कार।
13 दिसंबर को सरधना-कुशावली मार्ग पर दो कारों की भिड़ंत।
14 दिसंबर को पोहल्ली गांव के निकट सड़क दुर्घटना।
14 दिसंबर को देर रात मेवला फाटक पर ट्रक की बाइक से भिड़ंत।
कोहरे में सफर को ऐसे बनाएं सुरक्षित
- कोहरे के दौरान दूसरे वाहन से बनाए रखें उचित दूरी।
- वाहन को सड़क पर रोककर खड़े न रहें।
- वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें।
- विजिबिलटी कम हो तो ओवरटेक करने से बचें।
- वाहन को हमेशा अपनी लेन में रखें।
- वाहन धीरे चलाएं ताकि समय पर ब्रेक लगा सकें।
- कार की हेडलाइट लो-बीम पर रखें।
- कार चलाते समय हीटर का प्रयोग करें।
- मुड़ने से पहले इंडिकेटर का इस्तेमाल करें।
- कोहरे के दौरान पीली लाइट का प्रयोग करें।
- सड़क पर बनी सफेद लाइन की मदद से भी सफर सुरक्षित किया जा सकता है।
यातायात के नियमों और सूझबूझ का पालन कर कोहरे में दुर्घटना से बचा जा सकता है। अक्सर जल्दबाजी के कारण हादसे होते हैं। इससे जरूरत पड़ने पर ब्रेक नहीं लग पाते हैं। तेज रफ्तार गाड़ी का अचानक ब्रेक लगाना भी हादसे का सबब बनता है।-जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें