फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी चालान से आईटीसी लेने वालों पर कसेगा शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी चालान से आईटीसी लेने वालों पर कसेगा शिकंजा
विज्ञापन

मेरठ। जीएसटी के फर्जी चालानों की मदद से इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) पास कराने के फर्जीवाड़े पर अंकुश लगाने की कवायद चल रही है। सूत्रों के मुताबिक नए साल में कुछ सख्त नियम लागू किए जा सकते हैं। नए जीएसटी पंजीकरण प्रक्रिया में आधार और आधार जैसे दस्तावेज अनिवार्य किए जा सकते हैं। पुराने जीएसटी धारकों में से जोखिम वाले करदाताओं की पहचान कर उन पर सख्ती की सकती है। अधिकारियों का मानना है कि जीएसटी के पंजीकरण की प्रक्रिया को सरल किए जाने से रिफंड भी आसानी से मिल सकेगा।
जीएसटी खुफिया महानिदेशालय ने पिछले महीने जीएसटी में फर्जीवाड़ा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया था। देशभर में 50 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। इनमें एक महिला और तीन चार्टर्ड अकाउंटेंट भी शामिल थे। फर्जीवाड़े में 2,385 फर्मों के खिलाफ 648 मामले दर्ज किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसजीएसटी के एडिशनल कमिश्नर संपूर्णानंद पांडे ने बताया कि जीएसटी में सुधार के लिए समिति ने पंजीकरण के लिए और जगहों को जोड़ने का सुझाव भी दिया है। बैंक, डाकघरों आदि में आधार की तरह बायोमीट्रिक सूचनाओं के आधार पर लाइव फोटो के जरिये जीएसटी पंजीकरण की व्यवस्था का भी सुझाव है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें