फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बिना नंबर की कार 25 लीटर पेट्रोल लेकर फरार, वारदात सीसीटीवी में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। कैली स्थित माता वैष्णो देवी फिलिंग स्टेशन पर बुधवार को बिना नंबर की बलेनो कार सवार युवक 25 लीटर पेट्रोल डलवाकर बिना भुगतान किए फरार हो गया। सेल्समैन के सूचना देने पर पुलिस ने कार की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। फिलिंग स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
फिलिंग स्टेशन के प्रबंधक मेरठ निवासी वरुण गर्ग ने बताया कि बुधवार को सफेद रंग की बिना नंबर की बलेनो कार फिलिंग स्टेशन पर पहुंची थी। कार में सवार युवक ने सेल्समैन गुड्डू से कार में 25 लीटर पेट्रोल डालने के लिए कहा। सेल्समैन ने कार में पेट्रोल डाल दिया। इसके बाद युवक ने भुगतान किए बिना कार को तेज गति से दौड़ा दिया और मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

अचानक कार को बिना भुगतान किए जाते देख सेल्समैन ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के रास्तों पर कार की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। पुलिस ने फिलिंग स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी। इसमें सफेद रंग की बलेनो कार में पेट्रोल भरवाने और इसके बाद तेजी से निकलने की घटना रिकॉर्ड हुई है।
विज्ञापन


सीओ किठौर सौम्या अस्थाना का कहना है कि कार पर नंबर प्लेट न होने के कारण आरोपी की पहचान में परेशानी आ रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तथ्यों के आधार पर कार चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें