सरधना। हर घर जल योजना के तहत जुलेढ़ा गांव में टंकी से पेयजल आपूर्ति शुरू होने पर आभार जताते ग्र
सरधना। हर घर जल योजना के तहत जुलेढ़ा गांव में टंकी से पेयजल आपूर्ति शुरू होने पर ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। बुधवार को ग्रामीणों ने सरकार का आभार जताते हुए मुख्यमंत्री के नाम धन्यवाद पत्र डाक से भेजा।
एडवोकेट चंद्रकेतु त्यागी ने बताया कि गांव में टंकी का पानी पहुंचने के लिए ग्रामीणों को काफी समय तक प्रयास करना पड़ा। इस दौरान अधिकारियों से कई बार शिकायत कर समस्याओं से अवगत कराया गया। ग्रामीणों के प्रयास आखिरकार रंग लाए और गांव में टंकी से पानी की आपूर्ति शुरू हो गई। उन्होंने कहा कि टंकी का पानी मिलने से ग्रामीणों को बेहतर गुणवत्ता का पेयजल उपलब्ध होगा। लगातार गिरते भूजल स्तर के बीच हर परिवार के लिए सबमर्सिबल लगवाना संभव नहीं है। ऐसे में टंकी का पानी ग्रामीणों के लिए सुविधाजनक और उपयोगी साबित होगा। इससे लोगों के स्वास्थ्य के साथ आर्थिक स्थिति में भी सुधार की उम्मीद है। इस मौके पर विशाल, अश्वनी, आलोक, राहुल, मुकेश, विकास, रॉबिन, कपिल, वंश, अमित और सोनू आदि मौजूद रहे।