मवाना। मोहल्ला हीरालाल निकट गुरुद्वारा निवासी दर्शन सिंह की स्विफ्ट डिजायर कार नगर पालिका के निकट रामलीला मैदान से चोरी हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पीड़ित दर्शन सिंह ने मवाना थाना में दी तहरीर में बताया कि वह बृहस्पतिवार शाम को उन्होंने कार को रामलीला मैदान में लॉक करके खड़ा किया था। गाड़ी लॉक करने के बाद उसकी चाबी वहीं कहीं गिर गई थी। शुक्रवार सुबह नौ बजे जब वह अपनी कार देखने पहुंचे तो गाड़ी वहां से गायब थी। सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि मामला संदिग्ध है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।