फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रमुख मार्गों और चौराहों पर वाहनों की जांच, संदिग्धों पर रखी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर रोहटा थाना पुलिस ने शुक्रवार को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर क्षेत्र में विशेष चेकिंग और नाकाबंदी अभियान चलाया। थाना प्रभारी पूजा पंवार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्रमुख मार्गों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर वाहनों की सघन जांच की।
पुलिस ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर वाहन चालकों के कागजात की जांच की। बिना हेलमेट वाहन चलाने, तीन सवारी बैठाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई। पुलिसकर्मियों ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की भी जांच की। रक्षाबंधन के चलते बाजारों और मुख्य मार्गों पर बढ़ी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने प्रमुख स्थानों पर विशेष निगरानी रखी। नाकाबंदी के दौरान पुलिसकर्मियों ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। साथ ही लोगों से संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। क्षेत्र में गश्त और चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें