फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शास्त्रीनगर में कार सवारों ने की फायरिंग, लोगों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शास्त्रीनगर के-ब्लाक में शनिवार रात को तेज रफ्तार कार सवारों ने कई राउंड हवाई फायरिंग कर क्षेत्र में अफरातफरी मचा दी। लगभग आधा घंटे तक कार फायरिंग करती क्षेत्र में घूमती रही। घटना ने शास्त्रीनगर में एक बार फिर कानून व्यवस्था की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोग खुलेआम फायरिंग और कार सवारों के हुड़दंग से भयभीत हैं।
विज्ञापन

निवासियों ने बताया कि रात करीब 10 बजे सफेद रंग की कार सेक्टर तीन शास्त्रीनगर पहुंची। कार में बैठे लोगों ने पिस्टल निकालकर कई राउंड हवाई फायर किए। इसके बाद आरोपी कार लेकर हवाई फायरिंग करते हुए के-ब्लाक की ओर बढ़ गए और कई स्थानों पर इसी तरह फायरिंग जारी रही। आसपास के लोगों ने यूपी 112 और मेडिकल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची के-ब्लाक चौकी प्रभारी महिला दारोगा पूजा पंवार ने तुरंत घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से जानकारी ली।
इसके बाद आरोपी के मार्ग में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए। दारोगा ने अज्ञात कार और चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस अब फुटेज के आधार पर कार और चालक की पहचान करने में लगी है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि फायरिंग करने वाले आरोपी और वाहन की जल्द ही पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें