फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला दरोगा पर कार सवारों ने टिप्पणी की, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फलावदा। अल्टो कार सवार युवकों ने सड़क पर हुड़दंगबाजी की और रास्ते से गुजर रही महिला दरोगा को देखकर हूटिंग शुरू कर दी और गलत टिप्पणी की। कार के स्टीरियो पर म्यूजिक तेज आवाज में बजाना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने युवकों को गिरफ्तार कर लिया और उनकी कार को सीज कर दिया।
विज्ञापन

कस्बे से गुजर रहे कार सवारों ने महिला दरोगा को देखकर हूटिंग करते हुए टिप्पणी की। यह देखकर महिला दरोगा ने कार को रुकवाने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने कार की गति तेज करते हुए मवाना की ओर दौड़ा दिया। महिला दरोगा ने थाने में कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कस्बे के मुख्य मार्ग पर कार का पीछा किया। अटल चौक के समीप पुलिस ने कार को घेरकर रुकवा लिया। कार में बैठे तीन युवकों की पुलिस ने मौके पर ही जमकर खबर ली। इसके बाद पुलिस आरोपियों को थाने ले आई।
पुलिस का कहना है कि तीनों आरोपियों आदित्य निवासी गांव टांडी, अंकुश निवासी नंगली साधारण व सनी निवासी नंगली आजड के खिलाफ तेज आवाज में म्यूजिक बजाने, महिला दरोगा पर टिप्पणी करने व हूटिंग करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया और उनकी कार को सीज कर दिया है। गौरतलब है कि दस दिन पहले भी बाइक सवार तीन युवकों ने वाहन चेकिंग कर रहे उप निरीक्षक के साथ अभद्रता की थी। जिसमें पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। बाकी दो आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अभिषेक पटेल का कहना है कि महिला दरोगा पर गलत टिप्पणी, हूटिंग करने समेत अन्य धारा में आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें