फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कार सवारों ने तमंचा लगाकर 9500 रुपये लूटे

विज्ञापन
पीडित सत्यम जिसने कार सवारों पर तमंचा दिखाकर नगदी छीनने का आरोप लगाया है। (मवाना)
विज्ञापन
मवाना बस स्टैंड से आगे चलकर कार सवारों ने की वारदात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। हस्तिनापुर निवासी सत्यम कुमार को प्राइवेट टैक्सी में सवार होना भारी पड़ गयया। कार सवार युवकों ने तमंचा लगाकर उससे 9500 रुपये लूट लिए और फलावदा की ओर गाड़ी लेकर जाने लगे। सत्यम के अनुसार उसने गाड़ी से कूदकर जान बचाई। थाना पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

सत्यम कुमार ने तहरीर में बताया कि वह 28 दिसंबर को दिल्ली से हस्तिनापुर लौट रहा था। मेरठ में रोडवेज अड्डे पर बस के इंतजार में खड़ा था। बस नहीं मिलने पर पीली नंबर प्लेट लगी एक कार आकर रुकी। उसमें उसके अलावा तीन और व्यक्ति मवाना के लिए सवार हुए। मवाना आने पर तीनों युवक मवाना बस स्टैंड पुलिस चौकी पर उतर गए। उसने कार चालक को 50 रुपये ऑनलाइन भुगतान किया और थाने के पास उतारने के लिए कहा। गाड़ी में दो लोग और सवार थे। चौकी से कार के चलते ही उनमें से एक युवक ने तमंचा लगाकर उसकी जेब में रखे 9500 रुपये लूट लिए और कार फलावदा की ओर ले गए। किसी प्रकार वह गांव खेड़ी से पहले कार के धीमी होने पर खिड़की खोलकर कूद गया और मवाना की ओर भागकर जान बचाई। आरोपी कार फलावदा की ओर लेकर भाग गए।
विज्ञापन

सीओ मवाना पंकज लवानिया का कहना है कि तहरीर मिल गई है। मामला संदिग्ध है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें