रोहटा। थाना क्षेत्र के गांव सलाहपुर से शनिवार शाम एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गया। देर रात तक संभावित स्थानों पर तलाश के बावजूद युवक का कहीं पता नहीं चला। सोमवार को परिजनों ने थाने में युवक की गुमशुदगी की तहरीर दी। तहरीर में बताया कि जयपाल पुत्र खचेड़ू का भतीजा प्रशांत पुत्र महिपाल शनिवार शाम से घर नहीं लौटा। परिवार ने आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिला। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि गुमशुदगी की तहरीर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस युवक की खोज में विभिन्न संभावित स्थानों पर तलाश कर रही है। घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों से भी जानकारी जुटा रही है।