रोहटा। कैथवाड़ी-पुरा महादेव मार्ग पर मंगलवार रात किनौनी चीनी मिल में गन्ने डालकर आ रहरी ट्रैक्टर-ट्राली ने कार में टक्कर मार दी। जिसमें कार सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव कलीना निवासी सैन(60) पुत्र हीरा, राजदेव(40) पुत्र भागमल, महिपाल(60) पुत्र गंगराम, राजपाल(60) पुत्र चंदर कार से मंगलवार रात किनोनी स्थित रिश्तेदारी में जा रहे थे। कैथवाड़ी-पुरामहादेव मार्ग पर एक स्कूल के सामने सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कार में टक्कर मार दी। जिसमें कार सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर थाना पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचा। इस बीच ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। गंभीर हालत में डॉक्टरों ने चारों को मेरठ रेफर कर दिया। उपचार के दौरान सैन पुत्र हीरा ने दम तोड़ दिया। वहीं, घायल महिपाल, राजदेव, राजपाल का उपचार चल रहा है। थाना पुलिस ने सैन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक इस मामले में तहरीर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।