फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कार डेंटर को बंधक बनाकर नकदी और मोबाइल लूटा, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र में जुर्रानपुर रेलवे फाटक के पास दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने बृहस्पतिवार रात कार डेंटर को बंधक बनाकर करीब 1500 रुपये और मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर मारपीट की। पीड़ित ने शोर मचाया तो बदमाश फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद काफी देर तक पुलिस पीड़ित को साथ लेकर बदमाशों की तलाश में दौड़ती रही, लेकिन उनका पता नहीं चला।
विज्ञापन

हुमायूंनगर निवासी इनाम कार की डेंटिंग-पेंटिंग का काम करता है। जुर्रानपुर फाटक के पास उसकी दुकान है। बृहस्पतिवार शाम दो बाइकों पर चार बदमाश उसकी दुकान पर पहुंचे। चारों नशे में थे। बदमाशों ने इनाम को बंधक बना लिया और उससे मारपीट की। बदमाशों ने उससे 1500 रुपये और मोबाइल लूट लिया। इसके बाद बदमाश भागने लगे तो इनाम ने शोर मचा दिया। इस पर बदमाशों ने फायरिंग करते हुए दहशत फैला दी। वे धमकी देकर फरार हो गए।
इनाम ने राहगीरों की मदद से डायल-112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस घंटों तक बदमाशों को तलाश करती रही, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार ने बताया कि पीड़ित ने कंट्रोल रूम पर सूचना दी थी कि बाइक पर सवार युवकों ने नशे में उससे नकदी और मोबाइल लूटा है। फायरिंग की बात अभी तक सामने नहीं आई है। मामला लूट का है या कोई और विवाद है, इसकी जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें