दोपहर में करीब एक घंटे तक साइन अपने परिवार के लोगों के साथ कलक्ट्रेट में रही। इसी दौरान उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद डायल 100 पुलिस उसको आदर्श मंडी थाना लेकर पहुंची। वहां से महिला की तहरीर लेने के बाद उसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे मेरठ रेफर करने की तैयारी चल रही थी, लेकिन उसी दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद आदर्श मंडी थाना पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आदर्श मंडी थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि मामले में महिला साईन के पति नजरुद्दीन, ससुर अजरुद्दीन और सास जेनम निवासी मऊकला (बागपत) के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है, जिसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
प्रार्थना पत्र में लिखा था, मैं मृत्यु के करीब हूं
कलक्ट्रेट में पहुंची महिला साईन ने जो प्रार्थना पत्र दिया था, उसमें भी लिखा था कि मैं गंभीर बीमार हूं और मृत्यु के करीब हूं। शारीरिक रूप से भी वह बेहद कमजोर हो चुकी थी और ठीक से बैठ भी नहीं पा रही थी। इसी कारण वह कलक्ट्रेट परिसर में काफी देर तक फर्श पर लेटी रही थी। परिजनों ने बताया कि साईन के पिता की पूर्व में मृत्यु हो चुकी है, इसी कारण वह अपनी बहन के यहां रहकर बीमारी का इलाज करा रही थी। यह भी बताया कि ससुराल वाले उसकी बहन तथा बहनोई को किसी झूठे मामले में फंसाने की धमकी भी देते रहे हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/