बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर सोमवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में दुल्हन समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की पूरी जानकारी ली।
वहीं सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।