फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को कुचला, तीन युवकों की मौत, एक गंभीर

Wed, 29 Aug 2018 09:47 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानिए पूरा मामला।

विज्ञापन


बड़ौत-छपरौली मार्ग पर हलालपुर गांव के निकट तेज गति कार ने विपरीत दिशा से आ रही बाइक को कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार तीनों युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने घायल कार चालक को अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके अलावा पुलिस ने मृतकों के शवों पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। 

हादसा बुधवार शाम करीब सात बजे हुआ। शामली के कैराना निवासी नईम (21) पुत्र नौशाद, नदीम (23) पुत्र नौशाद और सोनू (30) पुत्र हबीब बाइक पर सवार होकर बड़ौत से वाया छपरौली होते कैराना लौट रहे थे। जैसे ही वह हलालपुर गांव के निकट पहुंचे छपरौली की ओर से तेज गति से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। कार अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसी। हादसे में बाइक सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी। इस दौरान सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए। राहगीरों ने ही मृतकों की शिनाख्त की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने घायल कार चालक शामली के ही भारसी गांव निवासी धर्मेंद्र पुत्र धर्मपाल को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे से कैराना में गांव में गम का माहौल बन गया है। मरने वाले नईम और नदीम सगे भाई हैं। तीन युवक हेलमेट नहीं लगाए हुए थे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें