फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनावल से हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक कब्जे में ली

विज्ञापन
विज्ञापन
करनावल से हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक कब्जे में ली
विज्ञापन

सरधना। मोम्मन फरीदपुर निवासी लोकेश की सड़क हादसे में मौत के खुलासे के बाद पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने करनावल से हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लिया है। बताया जा रहा है कि लोकेश उसी बाइक पर सवार था। जबकि दूसरी बाइक पर सवार भूनी निवासी युवक घायल हुआ था। उसकी भी जांच की जा रही है।
मामले में लोकेश के भाई गजेंद्र ने साढे़ आठ लाख रुपये के लिए सुनियोजित तरीके से हत्या किए जाने का आरोप लगा शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एफआईआर में बाबूराम शर्मा पुत्र मनीराम निवासी करनावल, प्रविंद्र पुत्र ओमपाल निवासी करनावल, 108 एंबुलेंस चालक भूपेंद्र और मोबाइल दुकान संचालक आईडी शर्मा निवासी सरधना के नाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बृजेश कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक करनावल निवासी बाबूराम शर्मा के यहां से लाई गई थी। बाइक कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश की जा रही है। दूसरी बाइक भूनी से लाई गई थी। उस पर भी एक व्यक्ति सवार था। वह भूनी के गन्ना क्रय केंद्र पर काम करने वाला बताया जा रहा है। दूसरी बाइक की भी जांच जांच कराई जा रही है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें