फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरधना में एक किशोरी व बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना में एक किशोरी व बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन

सरधना। सरक्षना के दो अलग-अलग गांवों में एक किशोरी व एक बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास की घटना हुई। दोनों ही मामलों में पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी है।
सरधना के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के ही एक 35 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। क्षेत्र के दूसरे गांव में 10 वर्षीय बच्ची के साथ एक वृद्ध (60) ने दुष्कर्म का प्रयास किया। दोनों ही पक्षों ने कार्रवाई के लिए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। हालांकि पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। वहीं गांव में यह भी चर्चा है कि दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहे हैं, आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस ढिलाई बरती रही है। थानाध्यक्ष ब्रिजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में जांच चल रही है। संवाद
विज्ञापन

नलकूपों का ताला तोड़कर चोरी
लावड़। बिसौला गांव के जंगल में शनिवार देर रात चोरों ने हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। रविवार को खेतों पर काम करने पहुंचे किसानों को मामले की जानकारी हुई। किसान नौबत सैनी, जगपाल सिंह और जयपाल सैनी ने बताया कि शनिवार देर रात चोरों ने उनके नलकूपों का ताला तोड़कर मोटर, स्टार्टर, केबल आदि सामान चोरी कर लिया। रविवार को खेतों पर पहुंचने के बाद उन्हें चोरी की जानकारी हुई। पीड़ितों ने चौकी पहुंचकर पुलिस को जानकारी देते हुए तहरीर दी है। संवाद
लूट के आरोपियों का नहीं लगा सुराग
सरधना। भलसोना निवासी डेयरी संचालक से लूट के मामले में पुलिस तीन दिन बाद भी आरोपियों का पता नहीं लगा पाई है। भलसोना के अमित पुत्र रामवीर सिंह शुक्रवार शाम सरधना स्थित बैंक से ढाई लाख रुपये निकालकर बाइक से घर लौट रहे थे। गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर ढाई लाख रुपये और मोबाइल लूट लिया। अमित की तहरीर पर पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज की थी। थानाध्यक्ष का कहना है कि वारदात के खुलासे का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

जूते नहीं लौटाने पर दुकानदार से विवाद
मवाना। मोहल्ला मुन्नालाल में दुकान पर जूते वापस करने के विवाद में ग्राहक और दुकानदार में कहासुनी हो गई। मोहल्ला मुन्नालाल स्थित जूते की दुकान से तीन पहले गांव के युवक जूते खरीदकर ले गए थे। रविवार को जूते वापस करने दुकान पर पहुंचे। युवक पैसे वापस मांग रहे थे। इस पर दुकानदार से विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस सभी को थाने ले गई। थाना प्रभारी का कहना है कि तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें