संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। छावनी परिषद ने गुरुवार को अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो जगह सील लगाई। सदर बाजार क्षेत्र में 83 रणजीत पुरी और 103 रंजीतपुरी में आड़ में नीलकमल जैन और संदीप शिंदे ने अवैध निर्माण किया जा रहा था। कैंट बोर्ड ने जांच करके निर्माणकर्ताओं को पहले सूचित किया कि उनके द्वारा किया जा रहा निर्माण मरम्मत न होकर नवनिर्माण है। इसके न रोकने पर ध्वस्तीकरण किया जाएगा।
नोटिस देने के बाद भी अवैध निर्माण जारी रहा। दो-दो बार ध्वस्तीकरण और सामान जब्त किये जाने के बावजूद भी रात में निर्माण चालू रहा। जिस पर कैंट बोर्ड की टीम ने यह मामला पीपी एक्ट के अंतर्गत सीईओ जाकिर हुसैन के सामने रखा। सीईओ ने सील करने के आदेश देकर टीम का गठन किया। बृहस्पतिवार को सहायक अभियंता पीयूष गौतम के नेतृत्व में दो टीमों ने अवैध निर्माणों पर सील लगा दी। इस दौरान लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन टीमों ने सील लगा दी। इन टीमों में जेई अवधेश यादव, राहुल, परविंदर, अभिषेक, चंद्रकांत, सतीश, अजीम, बोबी, संजय, जावेद, रोकी आदि शामिल रहे।