फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विभिन्न पाठ्यक्रमों के बारे में जानकारी दी

विज्ञापन
लावड़- कॅरियर काउंसिलिंग कार्यशाला में विद्या​​र्थियों को जानकारी देते अति​थि। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
लावड़। लाला गोपीनाथ मेमोरियल कैंपस स्थित मेक सेंटर पर आगामी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी व कंप्यूटर के क्षेत्र में कॅरिअर बनाने के लिए कॅरिअर काउंसिलिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 200 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। अरबाज खान व उनकी टीम ने कंप्यूटर क्षेत्र में भविष्य को लेकर विभिन्न पाठ्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। बताया कि इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी तथा कंप्यूटर आगरा, खतौली के बाद अब लावड़ में भी अपनी शाखा शुरू करने जा रहा है। प्रवेश के लिए 21 दिसंबर को निशुल्क प्रवेश परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रवेश के साथ ही छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी। शहजाद नसीर ने विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयोगी सुझाव दिए। इस दौरान हुसैन रिजवी, गौरव सैनी, गुलफाम, तुषार, नीशू, शुएब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें