फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंट बोर्ड : पूर्व उपाध्यक्ष समेत तीन सदस्यों के बयान दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंट बोर्ड : पूर्व उपाध्यक्ष समेत तीन सदस्यों के बयान दर्ज
विज्ञापन

मेरठ। कैंट बोर्ड की राजनीति में उठापटक के बाद शनिवार को भाजपा की कोर कमेटी ने पूर्व उपाध्यक्ष विपिन सोढ़ी, सदस्य मंजू गोयल और धर्मेंद्र राठौर के बयान दर्ज किए। तीनों को अलग-अलग समय पर बुलाया गया और करीब 3 घंटे तक बातचीत की गई।
सोमवार को बोर्ड उपाध्यक्ष बीना वाधवा, सदस्य अनिल जैन, रिनी जैन और नीरज राठौर को अनुशासनहीनता के मामले में जवाब देने के लिए बैठक में बुलाया गया है। सभी सदस्यों के जवाब मिलने के बाद पार्टी अपना निर्णय करेगी। अभी तक के समीकरण के मुताबिक भाजपा अगर चारों सदस्यों के खिलाफ कोई कार्रवाई करती है, तो आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को उसका बड़ा नुकसान झेलना पड़ेगा। ऐसे में माना जा रहा है कि पार्टी बीच का कोई रास्ता तलाश कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना का एक मरीज मिला
मेरठ। कोरोना के मरीजों की संख्या पहले से काफी कम हो गई है, लेकिन अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है। शनिवार को 3779 सैंपलों की जांच में कोरोना का एक नया मरीज मिला है। मोहकमपुर का रहने वाले है। अब तक 21378 लोगों को कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। 30 लोग होम आइसोलेशन में हैं। 20826 लोगों की लोगों की छुट्टी हो चुकी है। अब तक 409 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें