ओमकार की आत्महत्या के मामले में एक आरोपी पकड़ा
मेरठ। अधिवक्ता ओमकार सिंह की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपी को पकड़ लिया। शनिवार शाम मुखबिर की सूचना पर गंगा नगर पुलिस ने फलावदा थाना क्षेत्र के गडीना गांव में दबिश दी। नामजद आरोपी बलराज निवासी खेड़की मवाना को पकड़ लिया। बताया है कि बलराज गड़ीना गांव में अपने रिश्तेदार सुमित के घर पर छिपा हुआ था। सुमित को भी हिरासत में लिया है।
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने शनिवार रात दबिश दी। पुलिस ने बताया कि नामजद दो आरोपियों की और लोकेशन मिली है। जल्द नामजद आरोपी गिरफ्त में होंगे। पुलिस ने अधिवक्ता की पुत्रवधू स्वाति और उसके माता-पिता व दोनों भाइयों की घेराबंदी के लिए कोर्ट से कुर्की वारंट लेने की अर्जी लगा दी है। एसएसपी पहले ही आरोपियो पर 25-25 हजार का इनाम घोषित कर चुके हैं।