फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cannes 2024: मेरठ की मानसी माहेश्वरी की एनीमेशन फिल्म 'बनीहुड' ने बाजी मारी, 'ला सिनेफ' का तीसरा प्राइज जीता

Sat, 25 May 2024 12:20 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ की मानसी माहेश्वरी को अतरराष्ट्रीय पहचान मिली है। उनकी एनीमेशन फिल्म बनीहुड की कांस फिल्म फेस्टिवल में स्क्रीनिंग हुई। इस फिल्म को ला सिनेफ कैटेगिरी में तीसरा प्राइज मिला है। मानसी के परिवार में उनकी इस कामयाबी को लेकर हर्ष का माहौल है।
विज्ञापन
कांस में मानसी माहेश्वरी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ की मानसी माहेश्वरी की एनीमेशन फिल्म बनीहुड का जलवा कांस में डंका बजा जा रहा है। एक निर्देशक के रूप में उनके काम को अब पूरी दुनिया ने सराहा है। उनकी यह एनीमेशन फिल्म कांस फिल्म फेस्टिवल-2024 के लिए चुनी गई थी। 23 मई को इसकी स्क्रीनिंग कांस फिल्म फेस्टिवल में हुई। जहां इस फिल्म को ला  सिनेफ कैटेगिरी में तीसरा प्राइज मिला है।

विज्ञापन


मेरठ से शुरुआती पढ़ाई के बाद मानसी ने निफ्ट दिल्ली से अपनी आगे की पढ़ाई की। कोरोना के समय उनका झुकाव रचनात्मकता की तरफ हुआ। इसके बाद उन्होंने स्टॉप-मोशन एनिमेशन में अपनी पढ़ाई की। 

यह भी पढ़ें: West UP Weather: नौ तपा आज से शुरू, 43 के पार पहुंचेगा पारा, पांच दिन हीटवेव और भीषण गर्मी का येलो अलर्ट जारी

विज्ञापन
Trending Videos

फिल्म अभिनेता राजपाल यादव के साथ मानसी - फोटो : इंस्टाग्राम
मानसी का यह प्रेम उनको यूके के नेशनल फिल्म एंड टेलीविजन स्कूल में मास्टर्स प्रोग्राम डायरेक्टिंग एनीमेशन की तरफ ले गया। यहां केवल दस छात्रों में मानसी का चयन हुआ था। 

इसी वर्ष फरवरी में निर्मित 'बनीहुड' को मानसी खुद का ही आत्म-साक्षात्कार मानती हैं। नौ मिनट की इस रोलरकोस्टर यात्रा में उन अनुभवों को शामिल किया गया है, जिनसे हम अपनी जिंदगी में रूबरू होते हैं। 

कांस में मानसी माहेश्वरी दाएं - फोटो : अमर उजाला
इस फिल्म में बताया गया है कि कैसे हम अपनों को सुरक्षित करने के लिए झूठ तक का सहारा लेते हैं। कठिन समय में अपनी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए छल भी व्यवहार में शामिल हो जाता है। यही अनुभव थे जिनसे उन्हें बनीहुड का आइडिया आया।

मानसी माहेश्वरी - फोटो : इंस्टाग्राम
इस फिल्म की अनूठी दृश्य शैली एक नया दृष्टिकोण भी दर्शकों को देती है। यही इस एनीमेशन फिल्म के कांस में चयन का कारण भी बना। मानसी अभी यूके में अपनी एनीमेशन की पढ़ाई पूरी कर रही हैं।
विज्ञापन

मानसी माहेश्वरी - फोटो : इंस्टाग्राम
इसके अलावा वह एक निर्देशक के रूप में अपने काम को और अधिक निखारने में भी जुटी हुई हैं। मानसी का अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा को पहुंचाना अन्य फिल्म निर्माताओं के लिए भी प्रेरणास्त्रोत बन सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें