फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: वैदिक संस्कृति अपनाने का आह्वान किया

विज्ञापन
विज्ञापन
- आर्य समाज मेहंदी मोहल्ला में यज्ञशाला एवं सत्संग भवन का उद्घाटन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। आर्य समाज मेहंदी मोहल्ला, कंकरखेड़ा में रविवार को नवनिर्मित यज्ञशाला और पुनर्निर्मित सत्संग भवन का वैदिक विधि-विधान से उद्घाटन किया गया। अरुण गुप्ता, सरिता गुप्ता और स्वर्गीय कैप्टन रमेशचंद्र गुप्ता के परिवार ने यजमान के रूप में यज्ञ कराया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता स्वामी चंद्र देव ने वेदों के अध्ययन और वैदिक संस्कृति अपनाने का आह्वान किया। राजेश सेठी ने कहा कि यज्ञ को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए, क्योंकि इससे सुख, शांति और कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है। पंडित कृष्ण दत्त नादान ने भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन ललित मोहन आर्य ने किया। इस अवसर पर विभिन्न आर्य समाजों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें