फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एआई उपकरणों के नए शोध करने का आह्वान किया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीपुरम। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम में 10वीं शोध सलाहकार समिति की दूसरी बैठक हुई। इसमें एआई उपकरणों के साथ नए शोध करने और इनकी गुणवत्ता बढ़ाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

अध्यक्षता पूर्व उप महानिदेशक (पशु विज्ञान भाकृअनुप नई दिल्ली) डॉ. केएम बुजरबरुआह रहे। उन्होंने उन्होंने अनुसंधान कार्यों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित उपकरणों, सेंसर आधारित सिंचाई तकनीकों, जल उत्पादकता अध्ययन को शामिल करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि संस्थान अपने कार्यक्रमों को बदलते जलवायु परिदृश्य के अनुरूप परिष्कृत करें। संस्थान बाजार बुद्धिमत्ता आधारित उत्पादन योजना-परियोजना को बाहरी एजेंसी से वित्तपोषण के लिए प्रस्तुत करें। मौजूदा कृषि प्रणाली मॉडलों को उनके नामों के आधार पर वर्गीकृत किया जाए। समिति के सदस्यों ने कुशावली निवासी किसान विनोद सैनी के खेत का भ्रमण किया। संस्थान के निदेशक डॉ. सुनील कुमार ने समिति को वर्ष 2024-25 के दौरान संस्थान की अनुसंधान गतिविधियों, उपलब्धियों और प्रमुख कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस दौरान डॉ. राकेश कुमार, डॉ. एस राजन, डॉ. एसए फारुकी, डॉ. केएस रामचंद्रन, डॉ. आरबी सिंगंधूपे सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें