एआईएमआईएम के कार्यकर्ता सम्मेलन में चुनावी तैयारी में जुटने की अपील की
दर्जनों लोगों ने ग्रहण की पार्टी की सदस्यता
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन की ओर से कस्बे के कालंद चुंगी पर कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं से सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया गया। इस दौरान दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की।
सम्मेलन में एआईएमआईएम के मेरठ जिलाध्यक्ष चौधरी फईम एडवोकेट ने कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव के मद्देनजर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने को कहा। कार्यक्रम के दौरान नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता से संगठन को मजबूती मिलेगी और आगामी चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों को गति मिलेगी। कार्यक्रम के संयोजक सरधना विधानसभा अध्यक्ष हाजी जाकिर रहे। इस दौरान नगर अध्यक्ष डॉ. वालीउर्रहमान, कारी उबैदुर्रहमान, उस्मान सैफी, रियासत, गुड्डू, नईम, जहांगीर, साजिद खान, ललित कुमार जाटव, हनीफ राणा, शहजाद इदरीसी, आलीशान समेत पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।