...कलाकारों ने उनके दमदार अभिनय और बेबाकी को किया याद
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ।
फिल्म और थिएटर जगत से जुड़े कलाकारों ने प्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी।
तानसेन सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के संयोजक शकील सैफी ने कहा कि अपने दमदार अभिनय, बेबाकी और सादगी से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले नाना पाटेकर का जाना भारतीय सिनेमा के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके निभाए किरदार हमेशा दर्शकों के दिलों में जीवित रहेंगे। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन से सम्मानित वरिष्ठ फिल्म छायाकार मेरठ के ज्ञान दीक्षित ने बताया कि उन्हें फिल्मिस्तान स्टूडियो, मुंबई में फिल्म क्रांतिवीर की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर की कई तस्वीरें खींचने का अवसर मिला था। उन्होंने नाना पाटेकर के साथ जुड़ी अपनी यादों को साझा करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मेरठ के बॉलीवुड फिल्म अभिनेता गिरीश थापर ने भी शोक व्यक्त किया।