फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कैडेट्स ने सीखी लक्ष्य साधने की तकनीक

Sat, 29 Aug 2026 05:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीपुरम। थल सेना-2 लांच एवं सीएटीसी-264 के आठवें दिन शनिवार को शिविर की शुरुआत ब्रावो कंपनी के करीब 70 कैडेट्स के फायरिंग अभ्यास से हुई। फायरिंग का उद्देश्य कैडेट्स को निशानेबाजी का व्यावहारिक अनुभव देने के साथ सुरक्षा और अनुशासन के नियमों से परिचित कराना रहा।
अभ्यास के दौरान डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल सौरभ शाही ने कैडेट्स को फायरिंग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, लक्ष्य साधने, स्कोरिंग और फायरिंग तकनीक की जानकारी दी। उन्होंने कैडेट्स को सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए अनुशासन के साथ अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायरिंग गतिविधि में एएनओ अवधेश कुमार, एएनओ राकेश शर्मा, एएनओ कमलेश, पीआई स्टाफ, हवलदार विकास और हवलदार रेड्डी समेत प्रशिक्षकों एवं स्टाफ ने कैडेट्स का मार्गदर्शन किया। शिविर में फायरिंग के साथ निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न सैद्धांतिक और व्यावहारिक कक्षाएं भी संचालित की गईं। कैडेट्स ने प्रशिक्षण गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल सौरभ डिमरी ने 30 अगस्त को प्रस्थान करने वाले उत्तर प्रदेश टीएससी दल की तैयारियों का जायजा लिया।त हुई। उन्होंने वाहन और बस बुकिंग समेत कैडेट्स के प्रस्थान से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की और संबंधित स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शाम को गेम्स परेड आयोजित हुई, जिसमें कैडेट्स ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्साह से प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें