मोदीपुरम। थलसेना लॉन्च एवं सीएटीसी-264 के द्वितीय दिवस का शुभारंभ हुआ। कैंप कमांडेंट ने कैडेट्स से कहा कि कैंप के दस दिनों में सीखा अनुशासन, नियमित दिनचर्या और बेहतर टर्नआउट केवल कैंप तक सीमित न रहे, बल्कि इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।
उन्होंने कहा कि थलसेना कैंप पिकनिक स्पॉट नहीं, बल्कि कठिन परिश्रम, अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा के माध्यम से खुद को बेहतर बनाने का अवसर है। प्रतिस्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए और अधिक मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के साथ तैयारी करें। लक्ष्य के प्रति समर्पण और सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखना जरूरी है।संबोधन के बाद कैंप की विभिन्न कक्षाएं और प्रशिक्षण गतिविधियां निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित हुईं। 27 अगस्त को उत्तर प्रदेश निदेशालय के एडिशनल डायरेक्टर जनरल मेजर जनरल गौरव गौतम के प्रस्तावित आगमन को लेकर आवश्यक तैयारियां भी की गईं। पूरे दिन प्रशिक्षण और अन्य व्यवस्थाएं समयबद्धता व अनुशासन के साथ संचालित हुईं। कैडेट्स में उत्साह और प्रतिस्पर्धा की भावना दिखाई दी। इस दौरान सभी 410 कैडेट्स, डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल सौरभ शाही, कैंप असिस्टेंट सूबेदार मेजर संजय सिंह आदि मौजूद रहे।