बवालियों ने जमकर पथराव किया
- फोटो : अमर उजाला
सीओ, सिटी मजिस्ट्रेट और रंगरूट पथराव के चलते वहां से भागने को मजबूर हो गए। अफसर और दूसरे पुलिसकर्मियों ने तो पोजीशन ले ली, लेकिन रंगरूट और दो आरएएफ के जवान पथराव होने पर एक दुकान में जा घुसे। भीड़ ने वहां पहुंचकर दुकान का शटर गिराकर ताला लगा दिया। इससे सारे पुलिसकर्मी दुकान के भीतर बंद हो गए। तीन बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक ढाई घंटे सभी रंगरूट भीतर बंद रहे। बाहर से गोलियों की आवाज आ रही थी। आंसू गैस भी परेशान कर रही थी। कई बार बाहर से शोर सुनाई दिया कि इनको आग लगाकर जला डालो।