फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गार्ड और मजदूरों को बंधक बनाकर क्रेन से ट्रक में लाखों का सामान लाद ले गए बदमाश

Thu, 06 Jul 2023 08:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ

सार

मेरठ में बदमाशों ने बुधवार को निर्माणाधीन दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे के निर्माणाधीन अंडरपास के गोदाम पर धावा बोल दिया बदमाश हथियारों के बल पर क्रेन से सामान ट्रक में लाद कर फरार हो गए। 
विज्ञापन
अंडरपास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के खरखौदा में निर्माणाधीन दिल्ली- मेरठ एक्सप्रेसवे के नरहाड़ा गांव में निर्माणाधीन अंडरपास के गोदाम पर बुधवार तड़के 15-20 हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने लेबर सुपरवाइजर व गार्ड की पिटाई कर मजदूरों को बंदूक की दम पर बंधक बना लिया। इसके बाद गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान क्रेन से ट्रक में लादकर फरार हो गए। कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर ने खरखौदा थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


एपीएस हाइड्रो प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर त्रिवेणी प्रसाद के अनुसार उनकी कंपनी दिल्ली- मेरठ एक्सप्रेसवे-5 का निर्माण कर रही है। खरखौदा क्षेत्र के गांव नरहाड़ा के पास हाईवे पर अंडरपास का कार्य चल रहा है। काम में इस्तेमाल का सामान नरहाड़ा में बनाए गए अस्थाई गोदाम में रखा है।

बुधवार तड़के तीन बजे गाड़ियों में सवार 15-20 हथियारबंद बदमाश लोडर व ट्रक लेकर साइट पर पहुंचे। बदमाशों ने गार्ड व सुपरवाइजर को बंदूक की नोक पर ले लिया। विरोध करने पर दोनों की पिटाई की। शोर होने पर सो रही लेबर के जागते ही उन्हें भी बंदूक की दम पर बंधक बना लिया।
विज्ञापन


इसके बाद गोदाम से 120 शटरिंग प्लेट, 25 चैनल, 100 यू चेक, 100 वेश जैक, 10 सोल्जर ट्रक में लादकर फरार हो गए। गार्ड व सुपरवाइजर ने कंपनी के अधिकारियों को घटना की जानकारी दी।

खरखौदा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि दो दिन पहले ही नई लेबर आई थी। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें