फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

By Poll Election: नौ माह में खतौली में घट गए चार हजार वोटर, नहीं बदली थर्ड जेंडर मतदाताओं की हिस्सेदारी

Sun, 13 Nov 2022 10:44 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

खतौली सीट को रिक्त घोषित कर दिए जाने के बाद निर्वाचन आयोग ने यहां पर उप चुनाव का कार्यक्रम तय कर दिया। इस सीट पर पांच दिसंबर को चुनाव और आठ दिसंबर को मतगणना होनी है। इस सीट पर उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
मतदाता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद की खतौली विधानसभा सीट पर नौ माह के अंतराल पर ही विस चुनाव हो रहा है, ऐसे में इन नौ माह में विधानसभा में मतदाताओं की संख्या में बढ़ोतरी होने के बजाय कमी हुई है। करीब चार हजार मतदाता यहां पर घट गए हैं। इनमें महिला मतदाताओं की संख्या ज्यादा है। वहीं इस सीट पर थर्ड जेंडर मतदाताओं की हिस्सेदारी जस की तस बनी है। 

विज्ञापन

जनपद की एमपी-एमएलए कोर्ट के द्वारा कवाल कांड के एक मुकदमे में फैसला सुनाते हुए भाजपा के खतौली सीट से विधायक रहे विक्रम सैनी को दो साल की सजा सुनाई थी। इस सजा के बाद जनप्रतिनिधि तत्व कानून 2013 के प्रावधान के अनुसार विक्रम सैनी की सदस्यता रद्द हुई और उन पर चुनाव नहीं लड़ने का प्रतिबंध भी लगा है। 

इसके साथ ही खतौली सीट को रिक्त घोषित कर दिए जाने के बाद निर्वाचन आयोग ने यहां पर उप चुनाव का कार्यक्रम तय कर दिया। इसमें पांच दिसंबर को चुनाव और आठ दिसंबर को मतगणना होनी है। इस सीट पर उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है, 17 नवंबर तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाने हैं। 
विज्ञापन


ऐसे में जिला प्रशासन उपचुनाव के लिए जल्द से जल्द तैयारी को पूरा करने में जुटा हुआ है। खतौली उपचुनाव पांच जनवरी 2022 को प्रकाशित मतदाता सूची के आंकड़ों पर ही होंगे। इसमें अनुपूरक सूची जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। फरवरी में हुए चुनाव में खतौली सीट पर पंजीकृत मतदाताओं की संख्या 317212 थी। 

यह भी पढ़ें: वाह रे यूपी पुलिस:  कोतवाली में मसाज कराते दरोगा का Video वायरल, बोले- घुटने में दर्द होने पर कराई मालिश

विज्ञापन

इनमें पुरुष मतदाता 169157, महिला मतदाता 148036 और थर्ड जेंडर मतदाता 19 थे। अब इसी सूची में अनुपूरक सूची को जोड़कर नया आंकड़ा तैयार किया गया है। हालांकि इसे अभी संभावित बताया जा रहा है, लेकिन इसमें जो तथ्य सामने आये वो चौंकाने वाले हैं।

नौ माह बाद होने जा रहे खतौली उपचुनाव में मतदाताओं की संख्या कम हो गई है। सूची में फरवरी में हुए चुनाव के लिए घोषित मतदाता संख्या के मुकाबले 4137 वोटर कम हो गये हैं। इनमें 2764 महिला और 1373 पुरुष मतदाता शामिल हैं। जबकि थर्ड जेंडर वोटर की संख्या जस की तस 19 ही रही है। 

नए आंकड़े के अनुसार खतौली उपचुनाव में 313075 मतदाता पंजीकृत बताये गये हैं। इनमें 167784 पुरुष और 145272 महिला, 19 थर्ड जेंडर तथा 835 सर्विस वोटर शामिल हैं। जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार  ने बताया कि अभी कोई आंकड़ा फाइनल नहीं हुआ है। मतदाता सूची तैयार कराई जा रही है। एक संभावित आंकड़ा सामने आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें