परीक्षा में मेरठ के अलावा सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, रामपुर, मुरादाबाद, बुलंदशहर, गौतमबुद्घनगर, बागपत गाजियाबाद व हापुड़ जनपदों के अभ्यर्थी भाग लेंगे। परीक्षा में तीन हजार से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर एसपी ट्रैफिक ने सैन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद भर्ती केंद्र व आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया।
यह भी पढ़ें: दोस्ती में दगा: घर बुलाया...तलवार से काटा, फिर छह फीट गहरे गड्ढे में दबा दी लाश, चार साल से उसी पर सोता रहा
यह रहेगा रूट डायवर्जन
- जली कोठी चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस व स्थानीय पुलिस द्वारा बेरिकेडिंग की गई। भर्ती केंद्र की ओर जाने वाले वाहनों को फुटबाल चौराहे की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
- भैसाली मैदान सीएबी स्कूल के पास बैरिकेडिंग की जाएगी। यहां से सेना भर्ती केंद्र की ओर जाने वाले वाहनों को सदर थाने की तरफ से निकाला जाएगा।
- भूसामंडी से कैंट क्षेत्र की ओर से आने वाले मार्ग पर बेरिकेडिंग की जाएगी। इसके साथ वहां से आने वाले वाहनों को सिटी स्टेशन की ओर से डायवर्ट किया जाएगा।
- वेस्ट एंड रेड जीटीबी स्कूल तिराहे पर बेरिकेडिंग की जाएगी। सेना भर्ती केंद्र की ओर आने वाले वाहनों को सदर बाजार की ओर डायवर्ट किया जाएगा।