कांवड़ यात्रा में ट्रैफिक व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने जहां शहर के मुख्य रास्तों को वन वे कर बैरिकेड़िग कर दी है। भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है और भैसाली बस अड्डे से चलने वाली बसों के सोहराब गेट बस अड्डे से संचालित किए जाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं, लेकिन दिल्ली रोड पर बस और ट्रक वाले नियमों के परवाह किए बिना बसें और ट्रक धड़ल्ले से दौड़ाते नजर आए।
कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस ने शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को देखते हुए बैरिकेड़िग कर भारी वाहनों और बसों के आवागमन पर रोक लगा दी है। हालांकि, कई जगहों पर फिलहाल ड्रम रखे गए हैं, ताकि बाइक व कार निकल सकें। लेकिन इस रोड से दिल्ली व आनंद विहार जाने वाली बसें और ट्रक लगातार चल रही हैं। यहां तक कि बस वाले बेरिकेड़िंग और यातायात व्यवस्था की परवाह न करते हाथ से बेरिकेडिंग हटाकर इस रोड से बसें निकालकर ले जा रहे हैं।