फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रकृति के अनुसार चलने से जीवन में नहीं आता व्यवधान

विज्ञापन
प्राचीन दिगंबर जैन बड़े मंदिर पूजा अर्चना करते श्रद्धालु स्रोत मंदिर
विज्ञापन
प्राचीन दिगंबर जैन बड़े मंदिर तीसरे बोले मुनि ज्ञान भूषण महाराज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हस्तिनापुर। कस्बे के प्राचीन दिगंबर जैन बड़ा मंदिर के नंदीश्वरद्वीप जिनालय में चल रहे श्री सिद्धचक्र विधान में तीसरे दिन जाप अनुष्ठान और मुख्य वेदी पर अभिषेक किया। विधान स्थल पर शांतिधारा की गई। विधान संयोजक विजय कुमार जैन ने शांतिधारा की बोलियां लगाई। उन्होंने 128 अर्घ्यों की चर्चा करते हुए सभी इंद्र-इंद्राणियों से शांतिधारा में भाग लेने का निवेदन किया। सर्वोच्च बोली सुनील जैन ने लगाई।
पंचमेरू नंदीश्वरद्वीप जिनालय के साथ भगवान शांतिनाथ की पूजा-अर्चना की गई। श्री 1008 सिद्धचक्र महामंडल विधान करते हुए 128 अर्घ्यों में मन, वचन, काय, कृत, कारित, अनुमोदना, समारंभ, आरंभ आदि द्वारा जो कषाय एवं पाप कार्य किए जाते हैं। उस पर विजय पाने की कामना से 128 अर्घ्य मांडले पर समर्पित किए गए।
विज्ञापन

क्षेत्र पर विराजमान आचार्य ज्ञान भूषण महाराज ने कहा सिद्धचक्र विधान करने से कर्मों का क्षय हो जाता है। जीवन में बहुत सारी समस्याएं आती हैं लेकिन विधि के विधान से चलने वाले व्यक्ति के जीवन में कभी कोई व्यवधान नहीं आता। आज हम अनंत शक्ति के स्वामी होकर भी दास बनकर जी रहे हैं। जीवन में हमें कष्टों से घबराना नहीं चाहिए बल्कि आए हुए दुख को समतापूर्वक सहन करना चाहिए। यह विधान जीवों के कष्टों, रोगों को दूर करने वाला है।
सायंकालीन सभा में मंगल आरती भजन व भक्ति कार्यक्रम किया गया। साथ ही प्रश्नमंच का भी आयोजन किया गया। इसमें अनंतवीर जैन, राजीव जैन, आशीष जैन, योगेंद्र जैन, अनुपम जैन, मनीष जैन, श्रेयांश जैन आदि श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसमें उत्तर प्रांतीय गुरुकुल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन

इस मौके पर अध्यक्ष जीवेंद्र जैन, महामंत्री मुकेश जैन, कोषाध्यक्ष राजेंद्र जैन, सुशील जैन, प्रवीण जैन, अनिल जैन, राजीव जैन, मुकेश जैन, अतुल जैन, कमल जैन आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें