फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे व्यापारी

विज्ञापन
मंगलवार को शास्त्री नगर सैन्ट्रल मार्केट मे हुई लूट के मामले मे एसएसपी से मिलने आये विधायक दिनेश
विज्ञापन
मेरठ। शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट स्थित ज्वेलरी शॉप में डकैती के बाद से व्यापारियों में जबरदस्त आक्रोश है। बुधवार को व्यापारियों ने इस संबंध में बैठक की। उनका कहना है कि डकैती के विरोध में शुक्रवार से दुकानें बंद कर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। इस दौरान यह भी पता चला कि बदमाशों ने 70 लाख नहीं, बल्कि 1 करोड़ 7 लाख 65 हजार की डकैती डाली थी। उधर बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अभी तक हवाई तीर चला रही है। दूसरे दिन भी वह किसी नतीजे पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन

नौचंदी थानाक्षेत्र के शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में पवन जिंदल और उनके बेटे अक्षय जिंदल की रतिराम अनिल कुमार के नाम से ज्वेलरी शॉप है। मंगलवार को दिनदहाडे़ बदमाश ज्वेलरी शॉप में डकैती डालकर 9.65 लाख रुपये नगद समेत एक करोड़ सात लाख 65 हजार रुपये का सोना लूटकर ले गए। वारदात के 24 घंटे बाद भी पुलिस किसी नतीजे में नहीं पहुंची। इससे व्यापारियों में आक्रोश है। बुधवार को शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेश जैन, सेंट्रल मार्केट अध्यक्ष किशोर वाधवा, नई सड़क शास्त्रीनगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेश जैन के नेतृत्व में व्यापारियों ने मीटिंग की। उनका कहना कि बदमाशों ने सटीक रेकी के बाद वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए।
व्यापारियों ने कहा कि एसएसपी ने तीन दिन का समय मांगा है। इसके बाद शुक्रवार से व्यापारी शास्त्रीनगर की सभी दुकान बंद कराकर अनिश्चितकाल के लिए धरने पर बैठेंगे। व्यापारी बोले, हमें बदमाश नहीं हमारा सामान चाहिए। वहीं, क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीम शास्त्रीनगर में जांच पड़ताल में जुटी रहीं। पुलिस गाजियाबाद और दिल्ली में बदमाशों की तलाश करने में लगी है। मीटिंग में व्यापारी नेता सतीश गर्ग, वीरेंद्र शर्मा, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं, भाजपा विधायक दिनेश खटीक व संयुक्त व्यापार संघ के महामंत्री अरुण वशिष्ठ, कमल ठाकुर सहित व्यापारी ने ज्वेलरी शॉप में डकैती की वारदात पर नाराजगी जताकर एसएसपी से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें