फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी सिटी ऑफिस के सामने से व्यापारी अगवा, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी सिटी ऑफिस के सामने से व्यापारी अगवा, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

मेरठ। घंटाघर स्थित एसपी सिटी ऑफिस के सामने से मंगलवार को दिनदहाड़े कार सवार दो युवकों ने कपड़ा व्यापारी नवाब मलिक का अपहरण कर दिया। शोर मचाने पर व्यापारी को चलती कार से फेंककर फरार गए। पुलिस ने दोनों आरोपी दो घंटे बाद गिरफ्तार कर लिए।
लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र के कांच का पुल निवासी नवाब मलिक का देहलीगेट थाने के पास कपड़ा कारोबार है। वह घंटाघर स्थित डॉक्टर के यहां से दवाई लेकर दुकान पर जा रहे थे। घंटाघर पर कार सवार दो युवकों का क्रेन वाले से दो हजार रुपये को लेकर विवाद हो रहा था। नवाब बीचबचाव करने लगे। तभी दोनों युवकों ने नवाब को जबरन कार में डाल लिया। शोर मचाने पर चलती कार से धक्का देकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

देहलीगेट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी, जिसमें कार का नंबर ट्रेस हो गया। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी हर्षित यादव निवासी वेदव्यासपुरी, टीपीनगर और परीक्षित मलिक निवासी गॉडविन कॉलोनी जानी को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि घंटाघर पर गली में उनकी कार फंस गई थी। क्रेन से गाड़ी को निकलवाया था। क्रेन वाले ने दो हजार रुपये मांग लिए। नवाब मलिक ने दूसरे पक्ष को साथ दिया था।
हत्या में जेल काट चुका हर्षित यादव
हर्षित यादव दो लोगों की हत्या के मामले में 2014 में जेल जा चुका है। वह शातिर अपराधी है और कई बार फायरिंग भी कर चुका है। पुलिस ने कार जब्त कर ली है।
----
दोनों आरोपियों ने व्यापारी को अगवा करने के दौरान लूटपाट भी की है। अपहरण और लूट की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।
- अरविंद चौरसिया, सीओ कोतवाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें