फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गंगानगर में कारोबारी के बेटों को वेयर हाउस में खींचकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षापुरम पेट्रोल पंप के बराबर में स्थित कृष्णा टॉवर है जेप्टो कंपनी का वेयर हाउस
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
गंगानगर। मवाना रोड तलवार पेट्रोल पंप के पास स्कूटी और बाइक की टक्कर होने पर करीब दो दर्जन डिलीवरी बॉय ने कारोबारी के दो बेटों को वेयर हाउस में खींच लिया और जमकर मारपीट की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली है। दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गंगानगर क्षेत्र अंतर्गत कसेरु बक्सर निवासी विनीत गर्ग कारोबारी हैं। उनके दो बेटे नैतिक और विहान गर्ग एक यूनिवर्सिटी के छात्र हैं और कारोबार भी देखते हैं। पिता विनीत गर्ग के मुताबिक, बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे नैतिक और विहान स्कूटी से घर आ रहे थे। रक्षापुरम तलवार पेट्रोल पंप के बराबर में कृष्णा टॉवर में ई -कॉमर्स कंपनी जेप्टो का वेयर हाउस है। जैसे ही वह वेयर हाउस की ओर मुड़ने वाले रास्ते पर पहुंचे। तभी तेज गति में आए बाइक सवार डिलीवरी बॉय ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इसको लेकर विवाद हो गया। अन्य डिलीवरी बॉय भी वहां रुके और नैतिक, विहान के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है दोनों भाइयों को खींचकर वेयर हाउस में लेकर गए वहां अन्य युवकों को बुलाकर पिटाई की गई। सिर में चोट लगने से नैतिक लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन

किसी तरह परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना पर इंस्पेक्टर गंगानगर विनय कुमार पहुंच गए। आरोप है इस बीच वेयर हाउस में मौजूद कर्मचारी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज डिलीट करने लगे। पुलिस ने सभी फुटेज अपने कब्जे में ली। फुटेज में करीब दो दर्जन युवक दोनों को पीटते नजर आए। घायलों को नजदीकी नोवा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
वहीं, घटना में पीड़ित पिता द्वारा अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि घटना की फुटेज गंगानगर थाना पुलिस के कब्जे में हैं, फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है, रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन





एक साल में तीन बार हो चुकी मारपीट
जेप्टो के वेयरहाउस में एक साल में तीन बार मारपीट हो चुकी है। करीब पांच माह पूर्व हुए विवाद में करीब एक दर्जन आरोपियों के खिलाफ गंगानगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वहीं, अन्य दो मामलों थाने में मारपीट की तहरीर दी गई है। आसपास के लोगों के मुताबिक वेयरहाउस में काम करने वाले डिलीवरी बॉय पूरे दिन हुड़दंग करते हैं। आरोप है शाम होते ही वेयर हाउस के बराबर में कई युवक शराब पीते हैं।
बदलाव:
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें