फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: फरार आरोपी के खिलाफ कुर्की उद्घोषणा के आदेश, मुनादी करा कर नोटिस चस्पा किया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीपुरम। पल्लवपुरम थाना पुलिस ने एक मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी श्याम सुंदर यादव के खिलाफ कुर्की उद्घोषणा की कार्रवाई शुरू की है। पल्लवपुरम थानाध्यक्ष जांच अधिकारी भरत सारस्वत ने बताया कि आरोपी पल्लवपुरम में दर्ज मुकदमे में वांछित है और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी श्याम सुंदर यादव मकान नंबर-17, रुड़की रोड वृंदावन गार्डन थाना पल्लवपुरम का निवासी है। उसके खिलाफ धोखाधड़ी, अपमान करने आदि धाराओ में मुकदमा दर्ज है। काफी प्रयास के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मेरठ ने आरोपी के खिलाफ कुर्की उद्घोषणा के आदेश जारी किए हैं। निर्धारित अवधि में आत्मसमर्पण नहीं करने करने पर न्यायालय से आरोपी की चल संपत्ति कुर्क कराने के लिए कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आरोपी के मकान पर कुर्की नोटिस चस्पा कर मुनादी कराकर आमजन को भी इसकी सूचना दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें