फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: परतापुर बाईपास पर कैंटर की टक्कर से स्कूटी सवार कारोबारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
-गलत साइड से जा रहा था स्कूटी सवार, लोगों ने चालक-परिचालक को पीटा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। परतापुर बाईपास पर बुधवार दोपहर रांग साइड से जा रहे एक स्कूटी सवार युवक में सामने से आ रहे तेज रफ्तार के कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद कैंटर के नीचे आकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को देखकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और कैंटर चालक और परिचालक को पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस के आने से पहले आरोपी चालक और परिचालक भीड़ से छुटकर फरार हो गए। पुलिस ने घायल युवक को गंभीर हालत में सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अक्षत(30) पुत्र प्रवीण जैन निवासी महावीर नगर के रूप में हुई है।
विज्ञापन


परतापुर थाना प्रभारी अजय शुक्ला के अनुसार, टीपीनगर थाना क्षेत्र के महावीरनगर निवासी प्रवीण जैन का बेटा अक्षत मेरठ में ऑन लाइन व्यापार करता था बुधवार दोपहर अक्षत डूंगरावली गांव की ओर से टीपीनगर की ओर गलत दिशा में जा रहा था। इसी दौरान बीआईटी कट के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार एक कैंटर ने उसकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह कैंटर के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे को देखकर लोग घटनास्थल की ओर दौड़े और कैंटर चालक और परिचालक के पड़कर पिटाई कर दी। किसी तरह भीड़ से बचकर आरोपी कैंटर चालक और परिचालक भाग निकले। लोगों की सूचना पर पहुंची परतापुर पुलिस ने गंभीर रूप से घायल अक्षत को उपचार के लिए सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने स्कूटी नंबर की आधार पर मृतक की पहचान की। इसके बाद परिजनों को हादसे की जानकारी दी। बताया गया कि अक्षत ऑनलाइन व्यापार काम करता था, इनके पिता मेरठ में व्यापार करते है। अक्षत की मौत की जानकारी मिलने पर सुभारती अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।सीओ सौम्या अस्थाना ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर परतापुर थाना पुलिस आरोपी चालक की तलाश में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें