फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में हिंसा के चलते कारोबार को करोड़ों का घाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। नेपाल हिंसा के चलते बोर्डर बंद कर दिया गया है। ऐसे में मेरठ से 20 करोड़ से अधिक की सप्लाई प्रभावित हुई। कुछ नेपाल में फंसे हैं तो कुछ भारत नेपाल बोर्डर पर सामान लेकर खड़े हैं। इस बीच पेमेंट और नए आर्डर भी प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन

मेरठ से खेल उपकरण, खेल उत्पाद, खादी, कपड़ा, ट्रैक्टर पार्ट्स, मशीन पार्ट्स सहित बहुत सी चीजों की सप्लाई होती है। आईआईए के सचिव गौरव जैन ने बताया कि लगभग सभी चीजों को माने तो 20 करोड़ की सप्लाई प्रभावित है।
खंदक व्यापारी संजीव गुप्ता ने बताया कि नेपाल में लगातार कपड़े की सप्लाई होती है। विवाद के चलते आर्डर कैंसल हो गया है। पेमेंट भी रुक गई है। फोन पर भी किसी से संपर्क नहीं हो पा रहा है। हैंडलूम व्यापारी अंकुर गोयल ने बताया कि नेपाल में अशांति का सीधा-सीधा शहर के उद्योग पर असर पड़ा है।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टरों को प्रतिदिन हो रहा लाखों का नुकसान
ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन अध्यक्ष गौरव शर्मा ने बताया कि मेरठ से प्रतिदिन लाखों रुपये का माल विभिन्न माध्यमों से नेपाल जाता है। बड़ा लोट सीधा ट्रकों से भेजा जाता है। छोटे माल को दिल्ली माध्यम से भेजा जाता है। वर्तमान में हिंसा के चलते बोर्डर पर ट्रक फंसे हैं। जो ट्रक चालक नेपाल में हैं उनसे फोन पर बात नहीं हो पा रही है।
विवाद बढ़ा तो बढ़ेगी समस्या
- दवा उद्यमी संजय बंसल ने बताया कि शहर की कई दवा कंपनी नेपाल में दवा की सप्लाई देती हैं। अगर समस्या ज्यादा दिन रही तो कारोबार सीधे तौर पर प्रभावित होगा। नेपाल के लोगों को भी भारी दिक्कत आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें