फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुजफ्फरनगर में व्यापारी नेता को गोली मारी, दहशत में बाजार बंद, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 01 Jan 2024 08:48 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में हमलावर ने दिनदहाड़े गारमेंट व्यापारी और उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल छपार के महामंत्री अनुज गोयल को गोली मार दी। घायल व्यापारी को मेरठ के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
व्यापारी नेता को गोली मारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में छपार के गढ़ी बाजार में हमलावर ने दिनदहाड़े गारमेंट व्यापारी और उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल छपार के महामंत्री अनुज गोयल को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना से दहशत फैल गई और बाजार बंद हो गए। घायल व्यापारी को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस हमलावर के पिता व चाचा को थाने ले आई। फरार हमलावर को पुलिस तलाश रही है।

विज्ञापन


छपार के गढ़ी बाजार में अनुज गोयल पुत्र सुनील गोयल की रेडीमेड गारमेंट की दुकान है। सोमवार दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे वह अपनी दुकान पर छोटे भाई के साथ बैठे थे। आरोप है कि गांव के ही मुकुल पाल ने दुकान पर पहुंचकर अनुज पर तमंचे से गोली चला दी। गोली व्यापारी की गर्दन पर लगी, जबकि दूसरी गोली मिस हो गई। हमलावर ने दूसरे तमंचे से दोबारा गोली चला दी। गोली लगने से वह घायल हो गए, इसके बाद हमलावर फरार हो गया। वहीं, फायरिंग की आवाज सुनकर बाजार बंद हो गया।

इसके बाद परिजन और सैंकड़ों व्यापारी एकत्र हो गए। घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। पुलिस हमलावर के पिता व चाचा को थाने ले आई। घटना से व्यापारियों में रोष है।

व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिल गुप्ता का कहना है कि हमलावर शीघ्र ही गिरफ्तार नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। प्रभारी निरीक्षक अमर पाल शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हमले के लिए देहरादून से आया आरोपी
पुलिस जांच में सामने आया कि हमलावर देहरादून में पढ़ता है और सोमवार को वहां से आकर यह घटना की है। पुलिस उसे तलाश रही है। पीड़ित की दुकान के बराबर में ही हमलावर के परिजनों का कपड़े का शोरूम है।

यह भी पढ़ें: सदन में मारपीट का मामला: पार्षद आशीष से मिलने जाहिदपुर पहुंचे रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी, बोले घटना असहनीय
विज्ञापन

सीओ सदर राजू कुमार साव का कहना है कि तीन साल पहले घायल व्यापारी का छोटा भाई हमलावर पक्ष की लड़की को भगा ले गया था। तभी से दोनों पक्षों में रंजिश चली आ रही है। सोमवार को हमलावर घायल व्यापारी के छोटे भाई तनुज पर हमला करने आया था। दोनों भाई दुकान पर ही थे। छोटा भाई दिखाई न देने पर हमलावर ने व्यापारी पर गोली चलाई दी थी। अभी तहरीर नहीं दी है।

यह भी पढ़ें: Strike: ट्रक चालकों ने रोडवेज बसों का चक्का जाम किया, नए साल के पहले दिन बसें नहीं  चलने से यात्री हुए परेशान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें