फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भैसाली अड्डे के बाहर बसें खड़ी होने से लगता है जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस और क्षेत्रीय प्रबंधक बने अंजान, जनता रहती है परेशान
विज्ञापन

फोटो समाचार
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। भैसाली रोडवेज बस अड्डे बाहर सड़क पर यात्रियों के इंतजार में खड़ी बसें जाम लगा रही हैं। जनता परेशान है। इसको लेकर न तो ट्रैफिक पुलिस गंभीर है और न ही परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक। जबकि दिन निकलते ही बस अड्डे के बाहर जाम लगना शुरू हो जाता है।
सोमवार को अमर उजाला ने भैसाली रोडवेज डिपो के बाहर सड़क पर खड़ी बसों की पड़ताल की। इस बस अड्डा परिसर में भैसाली डिपो और मेरठ डिपो की बसें खड़ी होती हैं। यहां से दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, बिजनौर, बागपत, बड़ौत, खतौली, मुजफ्फरनगर और उत्तराखंड के लिए बसें चलती हैं। वैसे से बस अड्डे में प्लेटफार्म बनाए गए हैं। ताकि उचित स्थान पर बसों को खड़ी करके यात्रियों को बैठाया जा सके। दोनों ही डिपों की बसों के प्रवेश और निकास गेट दिल्ली रोड पर हैं। चालक व परिचालक बस अड्डे से शहरों के लिए रवाना होते समय काफी देर तक बसों को बस अड्डे के बाहर दिल्ली रोड पर खड़ी करते हैं। जिसके कारण मार्ग पर सुबह से देर रात्रि तक जाम लगा रहता है। जाम के कारण कई बार वाहनों चालकों में मारपीट की घटनाएं भी हो चुकी हैं। कहने को तो यहां पर हर समय तीन-चार पुलिस कर्मी तैनात मिलते हैं, लेकिन वह सड़क पर जाम लगाने वाली बसों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय, मार्ग से गुजरने वाले वाहनों की जांच करने और चालान काटने में लगे रहते हैं। इतना ही नहीं यही पर परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक का भी कार्यालय है। इसके बावजूद बसों को सड़क पर खड़ा करके यात्री बैठाने का काम किया जा रहा है। जनता को जाम से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि कई बार परिवहन निगम के अधिकारियों को पत्र लिखा जा चुका है। सड़क पर खड़ी होने वाली बसों के खिलाफ चालान की कार्रवाई करायी जाएगी।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें