फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हादसे में घायल बच्ची की मौत पर कार चालक पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर वलीदपुर-मटौर के बीच हुए सड़क हादसे में घायल बच्ची गार्गी (8) ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतका गार्गी अपने माता-पिता और बहन के साथ दिल्ली से कोटद्वार जा रही थी। 12 मई को हुए हादसे में कार चालक ने तेजी से कार चलाई, जिस कारण कार ट्रक से टकरा गई। इसमें कार सवार पांच लोग घायल हो गए थे। सभी को मोदीपुरम के निजी अस्पताल भर्ती कराया गया था। गार्गी की हालत बिगड़ती चली गई और उसे दिल्ली स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 15 मई को उपचार के दौरान गार्गी ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद मृतका के पिता मंदीप रावत ने थाने में तहरीर देकर कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें