फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 60 घायल, कई की हालत गंभीर

Mon, 26 Aug 2019 11:01 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के मुजफ्फरनगर में रविवार देर रात बिजनौर जिले के अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव शेरगढ़ से राजस्थान के बागड़ जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में बस में सवार 60 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है जबकि हालत गंभीर होने के चलते तीन घायलों को मेरठ रेफर किया गया है। 
विज्ञापन


तेल के काले खेल पर आपूर्ति विभाग मेहरबान, आरटीआई में खुलासा

बिजनौर के अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव शेरगढ़ के लोग बस से राजस्थान के बागड़ में जाहरवीर गोगा के स्थल पर जा रहे थे। रविवार रात्रि करीब 11 बजे शाहपुर क्षेत्र में वहलना-पीनना बाईपास पर काली नदी के पुल से थोड़ा आगे बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बस में सवार करीब 60 महिला, पुरुष और बच्चे घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। वहां से तीन घायलों को मेरठ रेफर किया गया है। बताया जाता है कि बस की कमानी का पट्टा टूट गया था। जिससे वह अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना के बाद चालक लापता है। 

ये लोग हुए घायल 
दुर्घटना में शेरगढ़ निवासी लेखराज, मानवी, जोगेंद्र, सहोदर, ललिता, कमला, मीनू, राम सिंह, रूबी, बबली, प्रीति, मनीष, प्रिया, संजना, श्यामो, केला, राजबाला, पूनम, हरकली, चांदनी, संध्या समेत करीब 60 लोग घायल हैं जबकि मानवी, जोगेंद्र और मीनू को मेरठ रेफर किया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें