फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: स्कूल बस ने बाइक में मारी टक्कर, शिक्षक की मौत, बहन घायल

Tue, 03 Apr 2018 08:23 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विलाप करते परिजन और घटनास्थल की फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यहां मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में शिक्षक की मौत हो गई, जबकि उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। जानिए पूरा मामला...

विज्ञापन


यह घटना यूपी के बागपत जिले की है। दोघट में बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर बामनौली और पुसार के बीच भट्ठे के पास स्कूल बस ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार शिक्षक की मौत हो गई। जबकि उसकी बहन गंभीर घायल हुई है। दुर्घटना के बाद चालक बस को छोड़कर भाग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बहन को बड़ौत निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक अपनी बहन को बाइक पर लेकर बड़ौत में बीए की परीक्षा दिलाने के लिए जा रहा था। परिजनों ने थाने में स्कूल बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मृतक राकेश (24) पुत्र रामनिवास नंगला कनवाड़ा गांव का रहने वाला था। वह प्राथमिक विद्यालय बलरामपुर में शिक्षक हैं और घर छुट्टी आया था। मंगलवार को वह बहन नीटा को बाइक पर लेकर बड़ौत में बीए की परीक्षा दिलाने के लिए घर से चला। जब वे बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर बामनौली व पुसार के बीच पहुंचे तो सामने से आ रही स्कूल बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में शिक्षक की मौत हो गई। बहन नीटा गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


पढ़ें : Pics: अनियंत्रित होकर खम्भे से टकराई रोडवेज बस, मची चीख-पुकार, दर्जनों यात्री घायल

विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बहन को बड़ौत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूचना पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और हंगामा किया। दुर्घटना के बाद चालक बस को छोड़कर भाग गया। हादसे के बाद बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग जाम हो गया। 

इसके बाद पुलिस ने दुर्घटना ग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर जाम खुलवाया। इस संबंध में मृतक के पिता राम निवास ने विद्या सागर स्कूल बड़ौत की बस के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शिक्षक की मौत से नंगला कनवाड़ा गांव में शोक छाया हुआ है। परिवार की महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें