फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफा व्यापारियों में पड़ गई फूट, बंट गए मंच

Sat, 26 Mar 2016 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
मेरठ में बंद सर्राफा बाजार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सर्राफा व्यापारी अब आंदोलन तेज करेंगे। शनिवार को सर्राफा व्यापारी पूरे शहर में विशाल रैली निकालेंगे। बेगमपुल पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। वहीं सर्राफा व्यापारियों में फूट भी पड़ गई है। विचार न मिलने के कारण मंच बंट गए हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को थोक सर्राफा व्यापारियों ने शहर सर्राफा व्यापारियों से अलग मंच कर लिया। हालांकि इस बारे में कोई बोलने को तैयार नहीं है। लेकिन कुछ सर्राफा व्यापारी मंच पर दूसरे पक्ष को जगह न देना मतभेद का कारण बता रहे हैं। सर्राफा व्यापार एसोसिएशन ने अपना मंच नील की गली में दोबारा से लगा दिया है। जहां इनका पहले भी मंच था। आंदोलन को तेज करने के लिए सभी एसोसिएशनों ने बैठक कर मेरठ संघर्ष समिति बनाई थी और शहर सर्राफा में सभी ने एक मंच पर एकत्रित होने का फैसला लिया था।

लेकिन यह एकता 10 दिन भी न चल सकी। सर्राफा व्यापार एसोसिएशन के महामंत्री दिनेश रस्तोगी ने बताया कि सभी सदस्यों की बृहस्पतिवार को हुई बैठक में फैसला लिया गया कि मंच अलग लगाया जाएगा। शुक्रवार को मेरठ शहर में विशाल रैली करने का भी फैसला लिया गया। इसमें संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता को भी आमंत्रित किया गया है। उन्हीं के नेतृत्व में स्कूटर, बाइक पर सवार सर्राफा रैली निकालेंगे। नील की गली से रैली शुरू होगी, जो शहर सर्राफा, वैली बाजार, घंटाघर, केसरगंज, सदर बाजार, आबूलेन होते हुए बेगमपुल जाएगी। जहां सर्राफा व्यापारी जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। बैठक में अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल, मुकुल अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, विकास कपूर, नीरज, सचिन, राकेश, योगेश मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
दिल्ली के बताए रास्ते पर चलेंगे
मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री सर्वेेश सर्राफा, मंत्री नरेंद्र माहेश्वरी, राजकुमार भारद्वाज, विपुल अग्रवाल, समेत अन्य सर्राफा व्यापारी दिल्ली में ऑल इंडियन बुलियन ज्वैलर्स स्वर्णकार फेडरेशन की बैठक में शामिल हुए। जहां एक्साइज के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर एक बार फिर से मुहर लगाई गई। महामंत्री सर्वेश सर्राफा और मंत्री नरेंद्र माहेश्वरी ने बताया कि फेडरेशन के फैसले ने आंदोलन तेज करने का आह्वान किया है। अब मेरठ में भी आंदोलन तेज किया जाएगा। कहा कि फेडरेशन ने पूरे देश में आंदोलन एकसाथ करने का कलेंडर तैयार किया है। जिसके अनुसार ही आंदोलन किया जाएगा। इसमें एक दिन देश के सभी नेशनल हाईवे, एमपी, भाजपा नेताओं को घेराने और रेल रोकने की योजनाएं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें