फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी मांगने वाले कुख्यात बदमाश ने पुलिस पर बरसा दी गोलियां

Mon, 17 Apr 2017 09:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
कुख्यात बदमाश सुमित जाट गिरफ्तार
विज्ञापन
गाज़ियाबाद क्राइम ब्रांच ने रविवार को 50 हजार के इनामी सुमित जाट को गिरफ्तार कर लिया है। सुमित जाट सरूरपुर के रजापुर गांव का निवासी है। उसने रंगदारी न देने पर तीन लोगों की हत्या की है और दर्जनों लोगों से रंगदारी मांग रखी थी। इतना ही नहीं बल्कि कई लोगों को जान से मारने की धमकी भी दी हुई थी। मेरठ समेत कई जिलों की पुलिस और एसटीफ की टीम भी उसकी तलाश में लगी थी। सुमित लंबे समय से फरार चल रहा था।  
विज्ञापन


गाजियाबाद पुलिस ने एक मुखबिर की सूचना पर हापुड़ के मीरपुर गांव से सुमित और उसके साथी को पकड़ा है। हापुड़ में सुमित ने गाजियाबाद पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस ने भी जवाब में गोली चलाई। एक गोली सुमित के साथी को लगने की भी सूचना है। पुलिस ने बताया कि गोली पैर को छूती निकल गयी है। पुलिस ने उसका उपचार भी कराया है। पुलिस का कहना है कि सुमित एक कुख्यात के इशारे पर रोहटा और सरूरपुर में वारदात कर रहा था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें