फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मुजफ्फरनगर से बसपा प्रत्याशी बनने जा रहे दारा सिंह प्रजापति की अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर

Tue, 12 Mar 2024 05:46 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

बहुजन समाज पार्टी ने एक तरफ मुजफ्फरनगर से दारा सिंह प्रजापति को प्रत्याशी घोषित करना लगभग तय किया। वहीं मेरठ में दारा सिंह प्रजापति की अवैध  कॉलोनी पर मेडा ने बुलडोजर चलवा दिया।
विज्ञापन
दारा सिंह प्रजापति व अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) की टीम ने मंगलवार को किला परीक्षितगढ़ रोड पर मुजफ्फरनगर से बसपा प्रत्याशी बनाए गए दारा सिंह प्रजापति की अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चला दिया। इसके अलावा बागपत रोड खड़ौली भोला रोड आदि में भी अभियान चलाकर आधा दर्जन अवैध कॉलोनियों को जमींदोज कर दिया गया।

विज्ञापन


मेडा के प्रभारी अधिकारी प्रवर्तन अर्पित यादव ने बताया कि मवाना रोड पर कोरल स्प्रिंग कॉलोनी के सामने लगभग 5000 वर्ग मीटर में दारा सिंह प्रजापति द्वारा अवैध कालोनी विकसित की जा रही थी। चार दिवारी करके भराव किया जा रहा था।

यह भी पढ़ें: सियासत: 20 वर्ष का सूखा मिटाने की जद्दोजेहद में कांग्रेस, मेरठ में 1999 के बाद हाथ को नहीं मिला जनता का साथ

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि टीम ने चाहर दिवारी और मुख्य गेट और कुछ प्लाॅट की नींव को ध्वस्त कर दिया। उल्लेखनीय की बसपा ने दारा सिंह प्रजापति को मुजफ्फरनगर से लोकसभा प्रत्याशी घोषित करना लगभग तय कर दिया है।

इसी के साथ टीम ने ग्राम खड़ौली बागपत रोड पर राहुल और विनय द्वारा 11000 वर्ग मीटर में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी की सड़क, अवैध प्लॉटों की बाउंड्री वाल को ध्वस्त कर दिया।

भोला रोड लेखा नगर ग्राम खड़ौली में शशि भूषण द्वारा 15000 वर्ग मीटर, दो पहिया रोड पर दीपक द्वारा 4000 वर्ग मीटर, भोला रोड पर ही अनिल, सुनील व चंद्रशेखर द्वारा 10000 वर्ग मीटर में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को जमींदोज कर दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें