फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दरगाह की दीवार पर चला बुलडोजर, शिया समाज में भारी आक्रोश, अब्दुल्लापुर गांव में हुआ था ये बड़ा खेल

Thu, 01 Feb 2024 05:38 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : मेरठ के अब्दुल्लापुर गांव में नगर निगम की परिवर्तन दल टीम ने जेसीबी से कब्जामुक्त कराने को लेकर इमाम हुसैन दरगाह की दीवार तोड़ डाली। इससे शिया समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया।
विज्ञापन
लोगों को समझाते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जनपद के भावनपुर क्षेत्र के अब्दुल्लापुर गांव में बृहस्पतिवार को नगर निगम की परिवर्तन दल टीम जेसीबी के साथ पहुंची। इस दौरान टीम ने कब्जा मुक्त करने को लेकर इमाम हुसैन की दरगाह की दीवार तोड़ डाली। वहीं, इमाम हुसैन दरगाह की दीवार टूटने की जानकारी मिलते ही शिया समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया।

विज्ञापन


इसके बाद भारी संख्या में महिला व पुरुषों ने जमकर हंगामा करते हुए परिवर्तन दल की टीम को दौड़ा दिया। इस दौरान परिवर्तन दल अधिकारी और शिया समाज के लोगों में धक्का-मुक्की हुई। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिवर्तन दल की टीम को बचाते हुए लोगों की भीड़ को शांत किया।

उधर, जानकारी मिलने पर अपर नगर आयुक्त ममता मालवीय एवं सहायक नगर आयुक्त शरद पाल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेते हुए लोगों को समझने का प्रयास किया। वहीं, लोगों का आरोप है कि दरगाह के आसपास हजारों वर्ग मीटर जमीन पर लोगों ने कब्जा कर लिया है, जिसे नगर निगम हटाने के लिए तैयार नहीं है।

यह भी पढ़ें: UP : दुल्हन की खुली ऐसी पोल, दूल्हे के उड़ गए होश, पूरा मोहल्ला भी हैरान, शादी के तीन दिन बाद हुई रफूचक्कर

खोदना था पांच फीट तालाब, कर डाला 15 फीट खनन, माफिया को बेच दी मिट्टी
नगर निगम की तालाबों की खुदाई की योजना ही भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। अब्दुल्लापुर गांव में नगर निगम के अधिकारियों और ठेकेदार की सांठगांठ से तालाब मानक के विपरीत 15 फीट गहरा खोदकर खनन शुरू कर दिया गया था। इतना ही नहीं मिट्टी खनन माफिया को बेच दी गई। अब जब ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से लेकर मुख्यमंत्री तक इसकी शिकायत की तो मिट्टी खरीदकर तालाब का भराव शुरू किया गया है।

यह भी पढ़ें: हत्या से सनसनी: पुलिस चौकी के सामने स्कूल में मिली खून से लथपथ लाश, युवक को ईंटों से पीटकर उतारा मौत के घाट
विज्ञापन

पार्षद बोले, जांच में खुलेगा भ्रष्टाचार
अब्दुल्लापुर के पार्षद गंगा प्रसाद का कहना है कि खुदाई के बाद अब उसका भराव क्यों कराया जा रहा है। इसकी गंभीरता से जांच होनी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें